{"_id":"5b03db584f1c1bd5408b726b","slug":"181526979416-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा सूमो खाई में गिरी, एक यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा सूमो खाई में गिरी, एक यात्री की मौत
Updated Tue, 22 May 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ/मेंढर। शुक्रवार को देर शाम जिले की मेंढर तहसील में पुंछ-जम्मू राजमार्ग पर भिंबर गली के पास एक टाटा सूमो चालक के नियंत्रण से बाहर होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। उसमें सवार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान 40 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ पुत्र मोहम्मद दीन निवासी संगयोट के रूप में हुई है। घायलों में 40 वर्षीय महमूद अहमद पुत्र मोहम्मद अजीम, 16 वर्षीय नजाकत हुसैन पुत्र मोहम्मद रशीद और 36 वर्षीय चालक मोहम्मद रफीक पुत्र अली बहादुर सभी निवासी गांव संगेयोट के नाम शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम करीब पौने पांच बजे राजोरी की तरफ से टाटा सूमो नम्बर जे के 11 4688 गांव बाटा दूड़ियां की तरफ आ रही थी कि भिंबर गली के पास मचका क्षेत्र में एक मोड़ से चालक के नियंत्रण से बाहर हो कर करीब 150 फुट नीचे खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही आस पास से बड़ी संख्या में ग्रामीण, मार्ग से गुजर रहे वाहनों में यात्रा करने वाले लोग और सेना के जवान मौके पर एकत्र हो गए और कड़े प्रयासों से घायलों को खाई में गिरी टाटा सूमो से बाहर निकाल कर भाटा दूड़ियां के प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महमूद अहमद को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के उपरान्त उन्हें उपजिला अस्पताल सूरनकोट भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।