{"_id":"5b7ec13742c79246344b279c","slug":"18-injured-in-bus-accident-in-poonch-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी के पास पलटी बस, जियारत करने जा रहे 18 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी के पास पलटी बस, जियारत करने जा रहे 18 यात्री घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 23 Aug 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
पुंछ बस एक्सिडेंट
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बस पलटने से करीब 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सड़क धंस जाने के चलते बस खेतों में 150 मीटर नीचे पलट गईं। जिसके चलते सभी यात्री घायल हो गए। बस जियारत के लिए साई मीरा बाबा जा रही थी।
विज्ञापन
गुरूवार शाम बस पुंछ जिले से सटे एलओसी के पास सरल गांव में पलटी। इस दौरान बस में करीब 18 लोग सवार थे। सभी यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इलाज के लिए सभी को निकट के अस्पताल में उपचार के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया गया है।
विज्ञापन