फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   179 Students airlifted from srinagar to jammu for their gate exam as highway is blocked

जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने के चलते गेट में बैठने के लिए 179 छात्रों को किया गया एयरलिफ्ट

Sat, 09 Feb 2019 12:15 AM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: अल्पना शर्मा Updated Sat, 09 Feb 2019 12:15 AM IST
सार

  • हाईवे बंद होने के चलते हवाई मार्ग से श्रीनगर से जम्मू लाया गया
  • दिल्ली में फंसे 180 हज यात्री भी श्रीनगर ले जाए गए

विज्ञापन
179 Students airlifted from srinagar to jammu for their gate exam as highway is blocked
- फोटो : फाइल

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रयास से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट एग्जाम (गेट) के दूसरे चरण में शामिल होने वाले श्रीनगर के 179 विद्यार्थियों को विशेष विमान से जम्मू लाया गया। इसके साथ ही उमरा कर लौटे 180 यात्रियों को भी श्रीनगर पहुंचाया गया।
विज्ञापन



ये सभी खराब मौसम के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने तथा विमानों के रद्द होने से फंसे हुए थे। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मामले का संज्ञान लेते हुए श्रीनगर व दिल्ली में फंसे ऐसे सभी लोगों के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने की हिदायत दी थी। 
विज्ञापन


राज्यपाल के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने तुरंत केंद्रीय रक्षा मंत्रालय से मदद का अनुरोध किया। इसके बाद 179 छात्रों को गेट में बैठने के लिए वायु सेना के विशेष विमान से श्रीनगर से जम्मू लाया गया। राज्य सरकार के अनुरोध पर 180 यात्रियों को एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से भेेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष यात्रियों को शनिवार को श्रीनगर भेजा जाएगा। नई दिल्ली में उनके ठहरने सहित सभी आवश्यक प्रबंध भी एयर इंडिया ने गए हैं। रेजिडेंट कमिश्नर नई दिल्ली की टीम इन लोगों के लगातार संपर्क में है और उनकी हर संभव मदद कर रही है।

दूसरे बैच को नहीं किया जा सका एयरलिफ्ट

गेट के दूसरे बैच के उम्मीदवारों को एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका। शुक्रवार देर शाम तक इंतजार के बाद छात्रों को लौटने को कहा गया। नोडल अफसर व एडीसी बडगाम खुर्शीद अहमद ने पुष्टि की है कि दूसरे बैच को एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका क्योंकि लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल पाई थी। उम्मीद है कि शनिवार सुबह बचे हुए विद्यार्थियों को एयरलिफ्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed