फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   भाजपा ने घाटी में बजाया चुनावी बिगुल

भाजपा ने घाटी में बजाया चुनावी बिगुल

विज्ञापन
भाजपा ने घाटी में बजाया चुनावी बिगुल
श्रीनगर। भाजपा ने वीरवार को श्रीनगर में चुनावी रैली का शंखनाद किया। शहर के बीचोबीच लाल चौक के पास हुई रैली में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पार्टी नरेंद्र मोदी के नाम और उनके काम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने पिछले 5 साल में वह कर दिखाया जो पिछली सरकारें 60 साल में नहीं कर पाईं। आम आदमी के फायदे को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गईं।
विज्ञापन

वह वीरवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर पार्क में आयोजित पार्टी की रैली में बोल रहे थे। इस दौरान अशोक कौल भी मौजूद रहे। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल में देश के हर वर्ग के लोगों के विकास की बात की है। आज उनको हर तरफ सम्मान दिया जा रहा है। रैली में मौजूद समर्थकों ने पार्टी से काफी उम्मीदें जताई। रैली में मौजूद गुलाम हसन ने कहा कि भाजपा ने गरीबों के लिए काम किया है और हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा है। जो कुछ भाजपा कर पाई है वह किसी ने नहीं किया और भाजपा को जिताने के लिए हम पूरा साथ देंगे। एक अन्य समर्थक वीणा गुप्ता के अनुसार भाजपा ने आज चुनावी जंग की शुरुआत की, जो कोई और पार्टी नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि 35ए और 370 अदालत में विचाराधीन है जो होगा वो न्यायालय तय करेगा। बाकी पार्टियां उसे ही मुद्दा बना रही हैं, लेकिन भाजपा उस सबसे आगे बढ़कर चुनाव के लिए कमर कस चुकी है।
विज्ञापन


रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं पहुंची
भाजपा की रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं पहुंची। वे बुर्का पहनकर रैली में आईं और पार्टी के नेताओं का भाषण सुना। रैली में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम महिलाओं के पहुंचने पर संतोष जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से वे भी काफी प्रभावित हैं। यही कारण है कि रैली में उनकी उपस्थित इतनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
दिन ब दिन बढ़ रहा है भाजपा का ग्राफ
भाजपा पर मुस्लिम विरोधी पार्टी का टैग लगाया जाना गलत : खन्ना
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। भाजपा के उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा कि दिन ब दिन भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा है और पूरा विश्वास है लोकसभा चुनाव में जरूर सीटें जीतेंगे।
विधानसभा चुनाव में घाटी में एक भी सीट न जीतने के पत्रकारों के सवाल पर कहा कि पहले भाजपा की बात करें तो तीन खित्तों के लिए तीन ही जिला अध्यक्ष थे, लेकिन आज सभी 10 जिलों में अपनी पकड़ है। हम बूथ लेवल तक पहुंच गए हैं। हमने बेशक कोई सीट नहीं जीती, लेकिन विधानसभा चुनाव में हमें छह हजार और लोकसभा में 50 हजार वोट मिले। जो भाजपा की मेंबरशिप है वह 2 लाख से ऊपर है।
कश्मीर के मुद्दों को लेकर बनाई रणनीति पर कहा कि यहां का सबसे बड़ा मुद्दा शांति है। जहां शांति होगी वहां विकास होगा। उन्होंने अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार को निशाना बनाते हुए कहा कि पहले भी केंद्र पैसा भेजता था और केवल इन दोनों परिवारों को पता होता था कि क्या आया। आज भी पैसा आता है और आम आदमी उसकी जानकारी मांगता है कि कहां पैसा लगा है। भाजपा चाहती है जैसे देश में विकास हो रहा है वैसे ही यहां भी हो। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पर मुस्लिम विरोधी पार्टी का टैग लगाया जाना गलत है। भाजपा का नारा है सबका साथ-सबका विकास है और आज 10 जिला अध्यक्ष में से 9 मुस्लिम समाज से हैं।अजहर मसूद पर चीन के फैसले को लेकर उमर अब्दुल्ला के बयान पर अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अभी तक जितने प्रधानमंत्री बने हैं उनमें सबसे मजबूत नरेंद्र मोदी हैं, और उमर का ऐसी बात करना अच्छी बात नहीं है। इससे बेहतर उनके लिए है कि जो देश हित के लिए मुद्दे हैं उनमें एकजुट होकर सबको यह बात कहनी चाहिए कि हम देश के लिए एक हैं। अगर वह ऐसी बातें करेंगे तो यह बात समझ आने लगती है कि उनके लिंक कहां जुडे़ हैं।
बालाकोट में वायु सेना की एयर स्ट्राइक पर डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खन्ना ने कहा कि मैं समझता हूं कि इससे गंदी और छोटी सोच कोई नहीं हो सकती। सब पार्टियों द्वारा समर्थन किया गया, लेकिन अफसोस की बात यह है कि यह लोग कश्मीर में कुछ, जम्मू में कुछ और दिल्ली में कुछ और बोलते हैं। भाजपा ने देश के हित को लेकर यह फैसला लिया और पहली बार सेना को छूट दी कि वह समय, स्थान आदि खुद तय करे। यह चुनावी मुद्दे के लिए नहीं बल्कि देश की एकता अखंडता और मजबूती का मुद्दा है।


भाजपा चाहती थी साथ हों दोनों चुनाव
उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती थी कि विधानसभा चुनाव एक साथ हों और जनता भी यही चाहती थी, लेकिन जो भी फैसला लिया गया वह चुनाव आयोग ने लिया। पीडीपी से दूरी बनाने पर उन्होंने कहा कि दो अलग-अलग विचार धाराएं इकट्ठी हुई थीं, लेकिन जो कामन मिनिमम प्रोग्राम बनाया गया उस पर पीडीपी खरी नहीं उतर पाई, इसलिए हमने दूरी बना ली। जमात व अन्य पर शिकंजा कसने पर उन्होंने कहा कि संविधान और कानून को हाथ में लेने की किसी को भी इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed