फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ऑपरेशन सदभावना

ऑपरेशन सदभावना

Tue, 22 May 2018 02:29 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन सदभावना
जम्मू। भारतीय सेना का आपरेशन सद्भावना जम्मू-कश्मीर की अवाम और सेना के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में एक पुल का काम कर रहा है। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि अब तक सेना ने करीब 36 मेडिकल शिविर, 32 लेक्चर और 30 सांप्रदायिक सद्भावना बैठक के अतिरिक्त पूर्व सैनिकों की 12 रैली करा चुकी है। दूरदराज इलाकों में रहने वाले तीस हजार से अधिक मरीजों को सेना ने मुफ्त चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई है। सेना के डाक्टरों ने गुज्जर-बकरवाल समुदाय के हजारों जानवरों का भी इलाज किया। उन्होंने कहा कि सेना का मुख्य ध्यान युवाओं की ओर है।
विज्ञापन





सही दिशा में उनके विकास के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण, पूर्व भर्ती प्रशिक्षण के साथ ही साइबर क्त्रसइम से जागरूक करने के लिए तमाम कार्यक्त्रस्म आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सेना महिला सश्क्तिकरण, बेटी बचाओं, स्वच्छ भारत अभियान के बारे में भी लोगों को जागरूक करने का काम करती है। इसके साथ ही सेना लड़के-लड़कियों को सूचान प्रौद्योगिकी, वेल्डिंग, प्लबिंग, ड्राइविंग, इत्यादि श्रेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करती है। ये सारे कोर्स नेशनल सिक्ल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर से आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य की बेहतरी, सांप्रदायिक सौहार्द और शांति के लिए सेना की ओर से नियमित रूप से ऐसे कार्यक्त्रस्मों का आयोजन होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed