{"_id":"5b03dbd24f1c1bdd408b6e94","slug":"171526979538-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा में गोलाबारी से अ रनिया में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा में गोलाबारी से अ रनिया में दहशत
Updated Tue, 22 May 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। सांबा सेक्टर के मंगू चक में सोमवार देर रात हुई गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया। इसके बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। सीमा से सटे गांवों में पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि पशु चारा व अन्य जरूरी कामों के लिए किसान कुछ समय के लिए खेतों में जरूर गए मगर दहशत के कारण जल्द लौट आए। स्थानीय लोगों के अनुसार सांबा सेक्टर में गोलाबारी शुरू हो चुकी है, जिस कारण माहौल कभी भी खराब हो सकता है। इसलिए पहले से ही सतर्क रहने की जरूरत है।
उधर, सीमा पर तैनात जवान सतर्क हैं। अरनिया पुलिस ने भी सुरक्षा कड़ी कर दी है। थाना प्रभारी अरनिया दीपक पठानिया ने बताया कि सीमा पर उपजे हालात के चलते सोमवार रात से ही नाके लगा कर हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से किसी संदिग्ध को देखे जाने पर तुरंत सूचित करने की अपील की है।