{"_id":"5b03dba84f1c1b165e8b64e8","slug":"171526979496-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों, रेस्टारेंट व नर्सिंग होम में लगाए एसटीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों, रेस्टारेंट व नर्सिंग होम में लगाए एसटीपी
Updated Tue, 22 May 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। होटलों, रेस्टोरेंट, नर्सिंग होम, फल विक्रेताओं को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) हर हाल में लगाने होंगे। साथ ही कचरे के निस्तारण के लिए कंपोस्ट मशीनें भी लगानी होंगी। ऐसा नहीं करने पर नगर निगम जुर्माना वसूल करेगा।
नगर निगम के आयुक्त रमेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में होटल, रेस्टोरेंट, नर्सिंग होम मालिकों ने हिस्सा लिया। इसमें कहा गया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रुल्स 2016 के तहत सीवरेज एंड ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करना होगा। इससे शहर में गंदगी नहीं फैलेगी। साथ ही कंपोस्ट मशीनें लगने से कचरा का निस्तारण हो जाएगा।
आयुक्त ने कहा कि कामर्शियल कचरे को कूड़ेदानों में न डाला जाए। घरों से आने वाला कचरा ही कूड़ेदान में डाला जाए। बैठक में सभी लोगों ने आश्वासन दिया कि कचरे के निस्तारण नियमों के अनुसार किया जाएगा। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त रिशपाल सिंह, सचिव सुनैना शर्मा, हरिंद्र अरोड़ा और अन्य मौजूद रहे।