फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला

अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला

Sat, 20 Jan 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला
कठुआ। शहर के वार्ड चार में जिला पुलिस मुख्यालय के पीछे शुक्रवार देर शाम अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल दिया। घायल को उचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल की पहचान 42 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र शंभू नाथ निवासी वार्ड चार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घायल स्कूटी पर एक अन्य युवक के साथ सवार होकर कालेज मार्ग की ओर आ रहा था कि तभी पुलिस मुख्यालय के पीछे की गली में तीखे मोड़ के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसका रास्ता रोक तेज धार हथियारों से हमला कर दिया। इससे पहले कि घायल कुछ समझ पाता हमलावरों ने उसके सिर, बाजु व टांगों पर तेज धार हथियरों से वार करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरा उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और डाक्टरों ने उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहीं जानकारी मिलते ही डीएसपी मुख्यालय एसएस संबयाल सहित कठुआ पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंच गई और घायल से पूछताछ की। कठुआ पुलिस ने इस संदर्भ में विभिन्न धारों में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। स्कूटी चालक पर कोई भी वार नहीं किया गया जिससे पुरानी रंजिश का शक होता है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed