{"_id":"6a2c6328d6b5ae21d106748e","slug":"1650-crore-project-approved-for-flood-protection-on-ujj-river-samba-news-c-201-1-knt1006-133066-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उज्ज नदी पर बाढ़ सुरक्षा के लिए 16.50 करोड़ की परियोजना मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उज्ज नदी पर बाढ़ सुरक्षा के लिए 16.50 करोड़ की परियोजना मंजूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक विजय कुमार ने 1.99 करोड़ के कार्य का किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हर साल उज्ज नदी में आने वाली बाढ़ के खतरे से किनारे बसे गांवों को सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं। हीरानगर के विधायक एडवोकेट विजय कुमार शर्मा ने गांव छब्बे चक्क में एसएएससीआई योजना के तहत 1.99 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्यों की बहाली का शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने घोषणा की कि इसी क्षेत्र के लिए नाबार्ड के तहत 16.50 करोड़ रुपये की एक बड़ी बाढ़ सुरक्षा परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। इसकी टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
विधायक ने कहा कि उज्ज नदी के किनारे रहने वाले लोगों, किसानों और उनकी कृषि योग्य भूमि को हर वर्ष बाढ़ के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ता है। शुरू किए गए बाढ़ सुरक्षा कार्यों से न केवल लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि खेती योग्य भूमि और रिहायशी क्षेत्रों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि उज्ज नदी पर ही गांव सलालपुर में 58.45 लाख रुपये की लागत वाले बाढ़ सुरक्षा कार्यों का टेंडर भी हो चुका है और इन कार्यों को जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि छब्बे चक्क और आसपास के क्षेत्रों में प्रस्तावित सभी परियोजनाओं के पूरा होने के बाद नदी किनारे बसे गांवों को स्थायी सुरक्षा मिलेगी तथा किसानों की आजीविका अधिक सुरक्षित होगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और विकास उनकी प्राथमिकता है। भविष्य में यदि अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता पड़ती है तो वह हर संभव प्रयास कर आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाएंगे, ताकि लोगों की जान-माल और कृषि भूमि को बाढ़ के खतरों से बचाया जा सके। इस अवसर पर पूर्व सरपंच छब्बे चक हरबंस लाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व सरपंच हरिया चक दीवान सिंह बंटू, विपन कुमार आदि मौजूद रहे।