फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   165 infected with Kovid in Jammu and Kashmir, three including a woman, deaths have been happening continuously for three days

जम्मू-कश्मीर: कोरोना से 165 संक्रमित, महिला समेत तीन की मौत, तीन दिन से लगातार हो रही हैं मौतें

Thu, 11 Nov 2021 02:44 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 11 Nov 2021 02:44 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण का प्रसार धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। प्रदेश में 165 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर संभाग से 147 मामले हैं। राजधानी श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित है।

विज्ञापन
165 infected with Kovid in Jammu and Kashmir, three including a woman, deaths have been happening continuously for three days
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर में कोविड संक्रमण का प्रसार धीरे धीरे बढ़ने लगा है। प्रदेश में 165 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर संभाग से 147 मामले हैं। राजधानी श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित है। यहां लगातार सर्वाधिक संक्रमित मामले मिल रहे हैं। श्रीनगर में बुधवार को 68 नए संक्रमित मामले मिले। चिंता यह है कि इसमें 65 मामले स्थानीय स्तर के हैं। पिछले चौबीस घंटे में कश्मीर में दो और जम्मू में एक संक्रमित महिला मरीज की मौत हुई है। पिछले तीन दिन से प्रतिदिन 2-3 मौतें हो रही हैं। 

विज्ञापन


अमर कालोनी गोल गुजराल जम्मू निवासी 60 वर्षीय महिला को जीएमसी जम्मू में मृत लाया गया। बताया जाता है कि महिला गत 6 नवंबर से कोविड संक्रमित थी। उसे किडनी सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण डायलिसिस किया जा रहा था। लेकिन उपचार के दौरान उसने घर पर ही दम तोड़ दिया। पिछले काफी समय बाद जम्मू में कोविड से किसी मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन


बारामुला में 30 नए संक्रमित मामले मिले। इसी तरह बडगाम में 17, गांदरबल में 15 और जिला जम्मू में 9 संक्रमित मामले मिले हैं। जिला रामबन, किश्तवाड़, कठुआ, उधमपुर, शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। प्रदेश में संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1230 पहुंच गया है, जिसमें कश्मीर संभाग से 1075 मामले हैं। अब तक जम्मू कश्मीर में 4448 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed