फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जम्मू में पारा 40 डिग्री के पार

जम्मू में पारा 40 डिग्री के पार

विज्ञापन
जम्मू में पारा 40 डिग्री के पार
जम्मू। मंदिरों के शहर जम्मू में गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। भीषण तपिश से सड़कें सूनी पड़ने लगी हैं। लू के थपेड़ों से इंसानों के साथ-साथ जीवजंतु बेहाल हैं। दिन में बाजारों से खरीदारों की भीड़ गायब हो गई है। जम्मू में बुधवार को दिन का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया, जो इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन था। कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात में ठंडक कायम है। इस बीच न्यूनतम 1.6 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ तपिश में भी बढ़ोतरी होती चली गई। दोपहर को आसमान से बरस रही आग के बीच बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। शरीर को छू रही चिलचिलाती धूप झुलसा देने का काम कर रही थी। खासतौर पर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों की हालत ज्यादा पतली हुई। गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। पारे में उछाल से बिजली ढांचे पर लोड बढ़ा है। भीषण गर्मी का लोगों की सेहत पर असर पड़ा है। अस्पतालों में डिहाइड्रेएशन और बुखार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इसमें बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग प्रभावित हैं। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


कल मिल सकती है राहत
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 10-11 मई को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसमें 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। वीरवार भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब-कब 40 को पार किया पारा
तिथि वर्ष जम्मू का तापमान
26 मई 1984 47.4 (आलटाइम)
11 मई 2001 45.2
25 मई 2002 44.6
20 मई 2004 43.5
25 मई 2010 45.0
30 मई 2012 44.8
23 मई 2013 45.8
30 मई 2016 43.2
27 मई 2017 42.1
25 मई 2018 41.4
26 मई 2018 42.5
29 मई 2018 43.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed