फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बस की चपेट में आने से बच्ची की दर्दनाक मौत

बस की चपेट में आने से बच्ची की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
बस की चपेट में आने से बच्ची की दर्दनाक मौत
रियासी। सीला क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। बस की चपेट में आई बच्ची कुछ दूर तक घिसटती चली गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं मौके देख बस का चालक भाग निकला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीला निवासी सुदेश कुमार शर्मा की बच्ची माधवी शर्मा घर के नजदीक दुकान पर दादा के पास गई थी। इस दौरान उसने दादा से किसी चीज की मांग की। इस बीच बच्ची सड़क की तरफ चली गई। उस पर किसी का ध्यान नहीं गया। वहीं, रियासी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस (जेके02एएच-2955) का चालक बच्ची को देख नहीं पाया, जिससे बच्ची बस की चपेट में आ गई। वह कुछ दूर तक बस के साथ घिसटती चली गई। वहीं पता चलते ही बच्ची केे परिवार के सदस्य मौके की तरफ दौड़े, जहां बच्ची शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा था। हादसे के बाद बस का चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिवार को सौंप दिया गया। एसएचओ अश्विनी शर्मा के अनुसार फरार बस चालक की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


गांव में मातम का माहौल
रियासी। दर्दनाक हादसे के समय बच्ची के पिता को छोड़कर परिवार के सभी सदस्य घर पर ही मौजूद थे। घर के बिल्कुुल बाहर हुए इस हादसे के बाद से बच्ची की मां और अन्य सदस्य अपने आप को संभाल नहीं पा रहे थे। वहीं, बच्ची के पिता सुदेश कुुमार शर्मा अपनी दवाई लेने के लिए रविवार को पंजाब गए थे, जिनसे दोपहर के समय फोन पर संपर्क हो पाया। वह आनन-फानन में घर पहुंचे। बच्ची की मौत से वह भी देर तक बेसुध हालत में रहे। बच्ची की मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed