{"_id":"5b9d6b0a867a557ff129c66f","slug":"161537043210-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में सीजन की पहली बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में सीजन की पहली बर्फबारी
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर/पुंछ/जम्मू। रियासत के कई हिस्सों में शनिवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिला पुंछ की पीर पंजाल रेंज के अलावा कश्मीर के द्रास, मीनामर्ग, जोजीला, अफर बट, राजधान टाप सहित ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से पारा गिर गया है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में अचानक ठंड बढ़ गई है। मानसून के आखिरी पड़ाव में राज्य के अधिकतर हिस्सों में इंद्रदेव मेहरबान रहे हैं। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार रविवार को राज्य के तीनों क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित घाटी के अन्य हिस्सों में शनिवार दिन भर बारिश होती रही। इससे कश्मीर के विभिन्न जिलों में दिन का पारा सामान्य से 6-11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। देर शाम तक हल्की बारिश जारी थी। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री गिरकर 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पहलगाम में दिन का पारा सामान्य से 11.1 डिग्री तक गिरकर 13.0 डिग्री पहुंच गया है। जिला पुंछ में पीर पंजाल रेंज के तत्ता कुटी, रंजाटी, हिलकाका, चापड़ियां और सुरनकोट तहसील की पहाड़ियों पर 4-5 इंच तक बर्फ गिरी है। बर्फबारी और बारिश से मैदानी इलाकों में ठंड महसूस हो रही है। जम्मू में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई। यहां दिन का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री गिरकर 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।