फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   रामबन में रोके गए यात्री पहलगाम की तरफ रवाना

रामबन में रोके गए यात्री पहलगाम की तरफ रवाना

Sat, 07 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
रामबन में रोके गए यात्री पहलगाम की तरफ रवाना
उधमपुर/रामबन। रामबन के विभिन्न हिस्सों में रोके गए पहलगाम जत्थे के करीब तीन हजार यात्रियों को शुक्रवार को पहलगाम की तरफ रवाना कर दिया गया। पुलिस से अनुमति की अनुमति के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और सभी बम-बम भोले के जयघोष लगाते हुए आगे की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पहलगाम व बालटाल में अमरनाथ यात्रा के प्रभावित होने के बाद बुधवार को पहलगाम के जत्थे को उधमपुर में रोक दिया गया था। वहीं वीरवार को पूरे जत्थे को उधमपुर से भेजने के बाद रामबन में रोक दिया गया था। करीब तीन हजार यात्रियों को चार सरकारी स्कूलों, मंदिरों व लंगरों में रखा गया था। आगे बढ़ने की अनुमति न मिलने पर अमरनाथ यात्री काफी परेशान थे। शुक्रवार को अमरनाथ यात्री सुबह से ही आगे बढ़ने की तैयारी करके बैठे थे। करीब पौने 12 बजे यात्रियों को आगे बढ़ने की अनुमित मिली, तो उन्होंने राहत की सांस ली। इसके बाद रामबन का इलाका बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा और सभी पहलगाम की तरफ निकल पड़े। करीब चार घंटे के सफर के बाद पहलगाम के जत्थे का अंतिम वाहन जवाहर टनल को पार कर आगे की तरफ निकल गया।
विज्ञापन

डीजीपी एसपी वैद ने सुनीं परेशानी
श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रहे डीजीपी एसपी वैद ने अपने काफिले को नाशरी में रोक कर अमरनाथ यात्रियों की परेशानी सुनीं। दोपहर करीब सवा दो बजे डीजीपी का काफिला जब नाशरी के पास पहुंचा तो, उन्होंने अमरनाथ यात्रियों के दल को देखा। इसके बाद डीजीपी काफिले को रोक कर अमरनाथ यात्रियों के बीच पहुंच गए। यात्रियों ने बताया कि रोके जाने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर डीजीपी ने समझाया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोका जा रहा है। यात्रियों की परेशानी को सुनने के बाद डीपीजी ने यात्रियों के वाहनों को घाटी की तरफ रवाना करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed