{"_id":"5ada45614f1c1b64098b5952","slug":"161524254049-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से पांच मवेशी मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से पांच मवेशी मरे
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। वीरवार रात अचानक मौसम ने करवट ली। शुक्रवार की सुबह जिले के पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बनी के कोटी चंडियार में बारिश के दौरान बिजली गिरने से चार भेड़ और एक बकरी की मौत हो गई। बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल माह में लोग सर्दी के कपड़े पहनने को मजबूर हुए हैं। बनी और मल्हार के इलाकों में दिनभर बारिश का दौर जारी रहा।
अप्रैल महीने के दूसरे पखवाड़े में तापमान ने एक बार फिर रुख बदल लिया है। वीरवार को दिन में तपिश बढ़ चुकी थी वहीं रात के समय आसमान पर घने बादलों के छाने और ठंडी ब्यार के बीच पहाड़ी इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बनी और मल्हार के इलाकों में शुक्रवार को दिन भर मूसलाधार बारश जारी रही। भारी बारिश के चलते तापमान में सात से आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कठुआ, हीरानगर और बसोहली समेत बिलावर में भी बारिश की फुहारों से मौसम ने राहत दी है।