{"_id":"60f5c3698ebc3e690830383b","slug":"16-people-beat-the-infection-in-reasi-reasi-news-jmu239810357","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासी में 16 लोगों ने संक्रमण को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासी में 16 लोगों ने संक्रमण को दी मात
विज्ञापन
रियासी। जिले में सोमवार को संक्रमण के मामलों में आई कम से काफी राहत मिली है। जिले में सोमवार को सिर्फ दो ट्रैवलर्स ही संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही 16 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं।
जिला के स्वास्थ्य ब्लॉक रियासी, कटड़ा, पौनी और माहौर से संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। सोमवार को 16 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिला में मात्र 41 मामले शेष हैं। दो से तीन दिन में संक्रमण के सभी मामले समाप्त होने की संभावना है। प्रशासन ने संक्रमण के मामले कम होने के बाद भी लोगों को एहतियात बरतने की अपील की है। जरूरी काम से ही बाजारों में आने की अपील की जा रही है। सोमवार को दो दिन बाद बाजार खुलते ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई।
इसके बाद एक प्रशासनिक टीम तहसीलदार मुंशी राम के नेतृत्व में बाजार पहुंची और कोविड एसओपी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं, बिना मॉस्क के बाजार में नहीं आने की हिदायत दी गई। दुकानदारों को भी मॉस्क पहनने और नियमित सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए कहा गया।