{"_id":"5d24fa5e8ebc3e6d0179be0e","slug":"156270445120-samba-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत ने जल स्रोतों को बचाने की पहल शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत ने जल स्रोतों को बचाने की पहल शुरू की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जल संरक्षण के लिए कई पंचायतें आगे आई हैं। जल स्रोतों को बचाने के लिए पंचायत के लोग खुद काम में जुट गए हैं।
पंचायत अपर बीरपुर की महिला सरपंच वीना जमवाल ने अपने गांव के पुराने ऐतिहासिक तालाब की साफ-सफाई का बीड़ा उठाया है। महिला सरपंच ने बताया कि 200 वर्ष से भी पुराना तालाब है यह, जहां से महिलाएं कभी पानी पीने के लिए ले जाती थीं। लोग इन्हीं तालाब में स्नान किया करते थे। मरम्मत के अभाव में कुदरती तालाब भी दम तोड़ते गए। सरकार की ओर से इसे बचाने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया गया।
सरपंच ने कहा कि इस तालाब की सफाई की जिम्मेदारी उठाई है। तालाब की मरम्मत करवाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुन कर लगा कि जल स्रोतों को बचाना चाहिए। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ही उन्होंने बीड़ा उठाया है। जिस पर उन्होंने सबसे पहले तालाब की सफाई शुरू की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने एकजुट हो कर सफाई अभियान में भाग लिया है। इस अवसर पर नायब सरपंच रमेश सिंह, राजेंद्र सिंह, संतोख सिंह, शिव कर्ण सिंह, पवन सिंह, मूरती कुमार, पंच सुषमा कुमारी, सुषमा देवी, मुन्ना चाढ़क आदि भी प्रमुख रूप से अभियान में शमिल थे।