फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   काम से निकाले जाने पर भड़के अस्थायी सफाई कर्मचारी

काम से निकाले जाने पर भड़के अस्थायी सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
काम से निकाले जाने पर भड़के अस्थायी सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
उधमपुर। सेना के स्टेशन हेड क्वार्टर में ठेकेदार की तरफ से नियुक्त किए गए 22 अस्थायी कर्मचारियों को निकाले जाने के विरोध में बुधवार को अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने सप्लाई मोड़ में धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि ठेकेदार उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। 22 कर्मचारियों को निकालने के साथ काम करने वाले अस्थायी कर्मचारियों से 20 प्रतिशत कमीशन भी मांग कर रहा है।

सुबह करीब दस बजे सभी अस्थायी कर्मचारियों ने मिल कर ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान अतुल कुमार ने कहा कि ठेकेदारी सिस्टम से सेना के स्टेशन हेड क्वार्टर में 172 अस्थायी सफाई कर्मचारी काम कर रहे थे। जिस ठेकेदार उनको लगाया था, उसको इस वर्ष बदल दिया गया और अब नए ठेकेदार ने काम संभाला है। नया ठेकेदार केवल 150 कर्मचारियों को रखने की बात कर रहा है और 22 कर्मचारियों को निकाल रहा है। इसके अलावा पहले का ठेकेदार उनके वेतन से दस प्रतिशत कमीशन लेता था, लेकिन नया ठेकेदार 20 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा है। नया ठेकेदार उनके साथ अन्याय कर रहा है। कई बार समझाने के बाद भी ठेकेदार उनकी बात को न तो सुन नहीं रहा है और न ही मान रहा है। इसी को लेकर आज सभी प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले ही सभी कम वेतन पर काम कर रहे हैं। अगर अब वेतन का 20 प्रतिशत ठेकेदार को दे देंगे तो उनके पास क्या बचेगा। उनके लिए तो अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा जिन 22 अस्थायी कर्मचारियों को निकाला जा रहा है, उनको दूसरा काम तलाश करना मुश्किल हो जाएगा। पिछले कई दिनों से ठेकेदार को अपनी परेशानी के बारे में समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ठेकेदार बात को समझ ही नहीं रहा है। आज सभी प्रदर्शन कर अपनी बात को प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर अब भी उनकी परेशानी को दूर नहीं किया तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed