फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ज्यौड़ियां के कई गांवों 20 घंटे से ज्यादा समय से बिजली गुल

ज्यौड़ियां के कई गांवों 20 घंटे से ज्यादा समय से बिजली गुल

विज्ञापन
ज्यौड़ियां के कई गांवों 20 घंटे से ज्यादा समय से बिजली गुल
जयौडियां/अरनिया। शनिवार रात को चली आंधी ने कई इलाकों में बिजली ढांचे को ध्वस्त कर दिया। कहीं बिजली के खंभे गिर गए तो कहीं तार टूट गए। कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां भी टूट कर तार पर गिरने से बिजली ढांचे को काफी नुकसान पहुंचाया। रात को ध्वस्त बिजली लाइन को ठीक करना संभव नहीं हो पाया। रविवार की सुबह से घंटों मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने की पहल शुरू की गई। इस बीच 18 से 20 घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

ज्यौड़ियां तहसील के गांव मडींवाला, रतनपुर, मैरा, मुट्ठी आदि गांवों में शनिवार की शाम पांच बजे से बिजली गुल है। बिजली बंद रहने के 20 घंटे के बाद भी विभाग की तरफ बिजली बहाल करने को लेकर कोई पहल नहीं की गई है। इतनी देर से बिजली नहीं होने से बेतहाशा गर्मी में लोगों का जीना दूभर हो गया है। यह और बात है कि आंधी के कारण बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा, लेकिन ज्यौड़ियां इलाके में शनिवार शाम से ही बिजली आपूर्ति ठप है। विभाग के लोगों का कहना है कि गत शाम चली आंधी से क्षेत्र में दो-तीन खंभे गिर गए हैं, जिसकी वजह से लाइन में फाल्ट आ गया है। विभाग के कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

अरनिया से मिली खबर के मुताबिक यहां और आसपास के इलाकों में अठारह घंटों के बाद बिजली बहाल हो सकी है। बिजली नहीं होने से शनिवार की रात की नींद हराम हो गई और रविवार दिन का चैन खो गया। रविवार की सुबह हालांकि विद्युत आपूर्ति की एक-दो बार कोशिश जरूर की गई, मगर कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्की तेज हवा में भी रूठ जाती है बिजली
अरनिया इलाके में हल्की तेज हवा चलने पर भी बिजली रानी रूठ जाती हैं। दशकों पुरानी बिजली की लाइन कभी भी टूटने का डर बना रहता है। लिहाजा कभी बिजली एहतियातन काट दी जाती है तो कभी सचमुच तार टूट जाते हैं। शनिवार की शाम करीब आठ बजे रुटीन कटौती के चलते बिजली काटी गई थी। उसके कुछ ही देर बाद आसमान पर बादलों का डेरा लग गया और तेज हवाएं चलने लगी, जिससे बिजली फिर लौट कर पूरी रात नहीं आई। गर्मी में रात भी लोग सो नहीं पाए।


जम्मू में ग्रिड से ही गड़बड़ी का असर
अखनूर। अखनूर में ऐसे तो कई दिन से बिजली कटौती ने रुला रखा है, लेकिन शनिवार शाम को आंधी चलने के बाद तो बिजली गुल ही हो गई। हालांकि रविवार की सुबह बिजली बहाल की गई, लेकिन तुरंत-तुरंत बिजली बंद होती रही। बिजली विभाग के स्थानीय एईई शंकर सिंह मन्हास ने कहा कि जम्मू में ग्रिड में फाल्ट आ गया है, जिसके चलते आसपास के इलाके में बिजली की समस्या आ रही है। जल्द ही उसे ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed