फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जयघोष लगाते गुजरा 2234 अमरनाथ श्रद्धालुओं का पहला जत्था

जयघोष लगाते गुजरा 2234 अमरनाथ श्रद्धालुओं का पहला जत्था

विज्ञापन
जयघोष लगाते गुजरा 2234 अमरनाथ श्रद्धालुओं का पहला जत्था

विज्ञापन
उधमपुर। बाबा बर्फानी के दर्शनों को जम्मू से रवाना श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रविवार सुबह बम-बम भोले के जयघोष लगाते हुए जिला उधमपुर की सीमा से पहुंचा। उनका जिला प्रशासन, पुलिस और शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने टिकरी में भव्य स्वागत किया। डीसी ने कुछ यात्रियों को डोगरी पगड़ी पहना कर स्वागत किया। कुछ यात्रियों ने टिकरी के लंगर में प्रसाद ग्रहण किया और फिर जयघोष लगाते हुए यात्री घाटी की तरफ गया।

जम्मू से रवाना होने के बाद 93 वाहनों में 2234 अमरनाथ श्रद्धालुओं के पहले जत्थे का पहला वाहन सुबह करीब 6.58 पर टिकरी इलाके में पहुंचा। जहां डीसी डा. पीयूष सिंगला, एसएसपी राजीव पांडे व शहर के गणमान्य लोगों ने यात्रियों का डोगरी पगड़ी और हार पहनाकर स्वागत किया। वहीं बाबा बर्फानी के दर्शनों को लेकर यात्रियों का उत्साह देखते ही बनता था। कुछ देर तक टिकरी का इलाका बम बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। डीसी ने झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रा के जत्थे को आगे की तरफ रवाना कर दिया। टिकरी से निकलने के बाद जत्थे का पहला वाहन सुबह करीब सवा सात बजे शहर के जखैनी इलाके में पहुंचा। शहर की सीमा को पार करने में जत्थे को करीब 10 मिनट का समय लगा। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस व सीआरपीएफ के जवान व अधिकारियों को जखैनी चौक व फोर लेन राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों पर तैनात किया गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच जत्थे का पहला वाहन सुबह 8:05 पर चिनैनी नाशरी टनल के नजदीक पहुंचा। जत्थे के आखिरी वाहन ने सुबह 8:15 पर चिनैनी की सीमा को पार किया। बालटाल के जत्थे में कुल 1006 अमरनाथ यात्री 45 वाहनों में सवार थे। यात्रियों में 793 पुरुष, 203 महिलाएं और दस बच्चे थे। वाहनों में नौ बसें, 33 छोटे चार पहिया वाहन और तीन दो पहिया वाहन थे। पहलगाम के जत्थे में कुल 1046 अमरनाथ यात्री 47 वाहनों में सवार थे। यात्रियों में 1046 पुरुष, 130 महिलाएं और सात बच्चे थे। वाहनों में 24 बसें और 23 छोटे चार पहिया वाहन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed