फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अमरनाथ यात्रियों को मुगलरोड से ले जाने वाला चालक गिरफ्तार

अमरनाथ यात्रियों को मुगलरोड से ले जाने वाला चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
अमरनाथ यात्रियों को मुगलरोड से ले जाने वाला चालक गिरफ्तार
पुंछ। मुलगरोड के रास्ते अमरनाथ यात्रियों को ले जाने वाले वाहन को सीज कर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को अमरनाथ यात्रियों से भरा टैंपो ट्रैवलर मुगलरोड से गुजर रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो सुरनकोट पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। वाहन में 14 यात्री सवार थे। पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। इसके बाद चालक को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। चालक की पहचान अशोक कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी कोट भलवाल जम्मू के रूप में हुई। सुरनकोट पुलिस यह कार्रवाई एक दिन पूर्व जिला मजिस्ट्रेट राहुल यादव के जारी आदेश का उल्लंघन करने पर की है। जिला मजिस्ट्रेट ने मुगलरोड के रास्ते किसी भी बाहरी अथवा स्थानीय यात्री वाहनों को अमरनाथ यात्रा के लिए प्रतिबंधित किया था। इसके बाद इस मार्ग पर पुलिस ने कई जगहों पर नाके लगाकर चेकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed