फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अमरनाथ यात्रा को लेकर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था जांची

अमरनाथ यात्रा को लेकर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था जांची

विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा को लेकर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था जांची
उधमपुर। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान उधमपुर व कटड़ा में बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को लेकर जीआरपी कटड़ा ने दोनों रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। शुक्रवार को एसएसपी रेलवे ने दोनों रेलवे स्टेशन के साथ रेलवे ट्रैक व टनलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कमियां पाए जाने पर अधिकारियों व जवानों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी रेलवे रंजीत सिंह संब्याल ने सबसे पहले सुबह के समय रेलवे स्टेशन उधमपुर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने तैनात किए गए जवानों व अधिकारियों से कहा कि बिना जांच के किसी भी यात्री को रेलवे स्टेशन के अंदर नहीं आने दिया जाए। यात्रियों के सामान की भी अच्छी तरह से जांच की जाए। जिस पर कोई संदेह होता है तो उसस अच्छी तरह से पूछताछ की जाए। एसएसपी ने कमियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी रेलवे ट्रैक व टनलों का निरीक्षण करते हुए रेलवे स्टेशन कटड़ा पहुंचे। उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक व टनलों में सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। जहां जवान कम हैं, वहां पर जवानों की संख्या में बढ़ोतरी की जाए। टनलों के अंदर भी किसी को बिना जांच व पूछताछ के नहीं जाने दिया जाए। दोपहर करीब दो बजे रेलवे स्टेशन कटड़ा की सुरक्षा व्यवस्था को अच्छी तरह से जांचा और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने दोनों रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिल रही पीने के पानी, बिजली व शौचालय की सुविधा को भी जांचा। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में यात्री कटड़ा व उधमपुर भी पहुंचेंगे। पूरा प्रयास होगा कि अमरनाथ यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed