{"_id":"5d167bb78ebc3e3c8558eadd","slug":"156175453111-jammu-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्टर एशिया में उधमपुर का अब्बास का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस्टर एशिया में उधमपुर का अब्बास का जलवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधमपुर। गोवा में 18 जून को आयोजित हुई मिस्टर एशिया कंपीटिशन में उधमपुर के अब्बास अशरफ ने दूसरा स्थान हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। माडलिंग के क्षेत्र में अशरफ दिन प्रतिदिन तरक्की कर रहा है। इससे पहले अशरफ ने कई कंपीटिशन में जीत हासिल की है और अब मिस्टर वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।
उधमपुर पहुंचने पर अब्बास अशरफ पुत्र मोहम्मद अशरफ ने बताया कि 18 जून केे गोवा में मिस्टर, मिस एंड मिसिज एशिया कंपीटिशन का आयोजन हुआ था। उसने मिस्टर एशिया कैटेगरी में हिस्सा लिया था। अंतिम चरण में पांच युवाओं का चुनाव हुआ और इनमें एक वह था। अंत में जब परिणाम घोषित हुए तो पहला स्थान अयोध्या के आकिब खान हासिल किया और दूसरा स्थान उसका था। प्रतियोगिता के दौरान उसको गायकी व शायरी सुनाने का भी मौका मिला। जज उसकी गायकी और शायरी से काफी प्रभावित हुए। आने वाले कुछ दिनों में उसको प्रसिद्ध प्ले बैक सिंगर राजा सिकंदर हसन के साथ गाना गाने का मौका मिलेगा। अशरफ ने बताया कि इस कंपीटिशन में जम्मू कश्मीर के नौ युवाओं ने हिस्सा लिया था और उसको वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी। इसी कंपीटिशन में उसको बेस्ट इंटरनेशनल लुक माडल 2019 के खिताब से भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा गुलाम नाम के सीरियल में भी काम करने का मौका मिला है और अभिनय से भी उधमपुर व जम्मू कश्मीर का नाम रोशन किया है। पहले उसको परिवार इस क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं देता था, इसलिए वह परिवार से छुप कर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता था। पहली बार उसने परिवार को बता कर गोवा में आयोजित कंपीटिशन में हिस्सा लिया। उसने जयपुर राजस्थान से सिविल इंजीनियरिंग की है, लेकिन अब उसने सोच लिया है कि माडलिंग व अभिनय के क्षेत्र में ही नाम कमाना है।