फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   आमरण अनशन एक हफ्ते के लिए स् थगित

आमरण अनशन एक हफ्ते के लिए स् थगित

विज्ञापन
आमरण अनशन एक हफ्ते के लिए स्
थगित
कठुआ। लंबित मांगों को लेकर पीएचई डेलीवेजरों की ओर से जारी आमरण अनशन बुधवार को विभागीय अधिकारी के आश्वासन के बाद एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं, अपने हक के लिए संघर्षरत कर्मचारियों ने जल्द उचित कदम नहीं उठाने पर फिर से आमरण अनशन पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बकाया वेतन और अन्य लंबित मांगों के समर्थन में पीएचई विभाग के डेलीवेजरों का आमरण अनशन बुधवार को भी जारी रहा है। मगर शाम को विभाग के कार्यकारी अभियंता ने धरना स्थल पर पहुंच कर आश्वासन दिया, जिसके बाद कर्मचारियों ने एक हफ्ते के लिए आमरण अनशन को स्थगित कर दिया है। मगर तब तक कामछोड़ हड़ताल जारी रहेगी और सबडिवीजन कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन का आवाज बुलंद करते रहने की बात कही।
विज्ञापन

सनद रहे कि लंबित मांगों के समर्थन में पीएचई डेलीवेजरों का आमरण अनशन कुछ दिन से जारी है। इस दौरान कई कर्मचारियों की हालत बिगड़ चुकी है। मगर वह अब भी संघर्ष के लिए डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेलीवेजरों ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी संघर्ष लगातार जारी रहेगा। एसोसिएशन के शिव नारायण सिंह ने कहा कि मांगाें के पूरे होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed