{"_id":"5d13d6ff8ebc3e3c6c039559","slug":"156158129216-reasi-news10","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ दिखने से दहशत में माहौर के ग्रामीण।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ दिखने से दहशत में माहौर के ग्रामीण।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। तहसील माहौर के ग्रामीण क्षेत्र जमलान नीरम जमसलान शजरू में आए दिन तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को भी नीरम में तेंदुए के देखे जाने के बाद स्कूल से घर लौट रहे बच्चों में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान शोर मचाने पर स्कूल के स्टाफ के सदस्य तथा ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तेंदुआ फरार हो गया था।
बीते वीरवार को नीरम में रहने वाली रुखसाना बानों को तेंदुआ हमला कर जंगल की तरफ ले गया था। बाद में उसका क्षत विक्षत शव जंगल से बरामद किया गया था। उसके बाद तेंदुआ फिर से किसी न किसी पर हमला करने की फिराक में है, लेकिन ग्रामीणों की सक्रियता के चलते वह कामयाब नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने अंधेरा होते ही घरों से निकलना बंद कर दिया है। माल मवेशी को भी अंदर बांधा जा रहा है। वाइल्ड लाइफ के वार्डन मुबारक ने बताया कि मंगलवार को तेंदुए ने किसी छात्रा या किसी अन्य पर हमला नहीं किया। सिर्फ तेंदुए के देखे जाने के बाद ही विद्यार्थी दहशत में आ गए थे। उन्होंने बताया कि आदमखोर तेंदुए को मारे जाने के लिए अनुमति दो जुलाई तक मिली है।