फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   एमसी की कार्रवाई पर बिफरे दुकानदार

एमसी की कार्रवाई पर बिफरे दुकानदार

विज्ञापन
एमसी की कार्रवाई पर बिफरे दुकानदार
अखनूर। कस्बे के राजा बाजार में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दुकानदार बिफर पड़े। म्यूनिसिपल कमेटी की टीम के साथ दुकानदारों की नोकझोंक हो गई। टीम पर कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाया। दुकानदारों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने में बिना किसी भेदभाव के काम करना चाहिए।
विज्ञापन

दरअसल, कस्बे के राजा बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने म्यूनिसिपल कमेटी (एमसी) के अधिकारी से मुलाकात की और अतिक्रमण के कारण हो रही परेशानियों से अवगत करवाया। उसके बाद मंगलवार को एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (ईओ) रमेश गुप्ता की अगुवाई में एमसी की टीम ने खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर राजेश सैनी की अगुवाई में बाजारों में कई जगहों से अतिक्रमण हटाया। इस मुहिम के दौरान कुछ दुकानदारों से टीम सदस्यों के साथ नोकझोंक हो गई। दुकानदारों का कहना है कि कमेटी एक बाजार से ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है। मुख्य बाजारों में कई जगहों पर अतिक्रमण किया गया है। उस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। सभी जगहों पर एक समान कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि म्यूनिसिपल कमेटी की टीम ने लगातार पांचवें दिन भी कस्बे के मेन रोड सहित मेन चौक, फव्वारा चौक और बस अड्डा इलाके का दौरा कर फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया। कई जगहों से समाना भी जब्त किया गया। टीम ने कई दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण के चलते कस्बे में लोगों को आवाजाही करने में बड़ी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। इस पर सभी दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की सलाह दी गई है।
राजेश सैनी, इंस्पेक्टर, खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed