{"_id":"5d133c468ebc3e3c9d00e9ba","slug":"15615416845-jammu-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस कैंप नुनवान में मार्क ड्रिल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस कैंप नुनवान में मार्क ड्रिल आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेस कैंप नुनवान में मार्क ड्रिल आज से
जम्मू। अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बेस कैंप नुनवान में 26-27 को आपदा प्रबंधन के लिए मार्क ड्रिल की जाएगी। इसमें नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी (एनडीएमए) के साथ एसडीआरएफ, जेके पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियां मिलकर काम करेंगी। एनडीएमए के कंसलटेंट सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह ने मंगलवार को अमरनाथ यात्रा के लिए मार्क ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा की।
मार्क ड्रिल में तैयारियों में कमी, चुनौतियां, समस्या क्षेत्र आदि पर ध्यान केंद्रित करके उन्हें दुरुस्त बनाने का काम किया जाएगा। डीडीसी अनंतनाग एवं जिला यात्रा आफिसर पहलगाम खालिद जहांगीर ने यात्रा की तैयारियों की जानकारी दी। बताया कि जवाहर टनल से चंदनबाड़ी तक डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसमें कंबल, जरूरी सामग्री, पोर्टेबल पेयजल, बिजली सप्लाई व अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सीईओ पीडीए और पर्यटन विभाग को चंदनबाड़ी से पवित्र गुफा तक प्री फैबरिक ढांचा तैयार करने के साथ पर्यटन विभाग को यात्रियों के लिए पिस्सू टाप, जोजीपाल, शेषनाग, वोवीबाल, एमजी टाप, पोषपत्री, पंजतरणी और पवित्र गुफा में 22 फैब्रिकेटेड ढांचा स्थापित करने को कहा।