फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   चमलियाल मेला कल, सजने लगीं दुकानें

चमलियाल मेला कल, सजने लगीं दुकानें

विज्ञापन
चमलियाल मेला कल, सजने लगीं दुकानें
रामगढ़। रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बाबा चमलियाल की दरगाह पर कल वीरवार को भव्य मेले का आयोजन होगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। दुकानें तेजी से सजाई जा रही हैं। आसपास के इलाकों में इस मेले के लिए इस बार दोगुना उत्साह है। क्योंकि पिछले साल सीमा पर तनाव के कारण मेला नहीं हुआ था। दूसरी ओर मेले के लिए मात्र एक दिन शेष है, लेकिन अभी तक पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से बीएसएफ से बातचीत की कोई पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पाकिस्तान की तरफ तीन दिन से मेला जोरशोर से चल रहा है। इधर भी बाबा चमलियाल की दरगाह पर तरह-तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं। दरगाह के सेवादार पंडित चेतन शर्मा ने बताया कि इस बार भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में मेला जोरशोर से मनाया जाएगा। पिछले वर्ष सीमा पर चल रहे तनाव के कारण मेला सफल नहीं हो पाया था। हम चाहते हैं कि इस बार का मेला सुख-शांति से हो और दोनों देश बरसों से चल रही रीति से परंपरा को निभाएं। सेवादार बिल्लू चौधरी ने कहा कि मेले के जरिये दोनों देशों में भाईचारा और अमन कायम रहे। यह मेला दुनिया में दोनों देशों के भाईचारे और प्यार के लिए मशहूर बना रहे, यही कामना है। वहीं जेबीसी यूथ ने बाबा चमलियाल की दरगाह पर होने वाले मेले की तैयारियों को पूरा करने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। प्रशासन की तरफ से भी बाबा चमलियाल के मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव दग छनी फतवाल के लोगों का कहना है कि हम चाहते हैं कि पाकिस्तान जैसे पहले शक्कर और शरबत बाबा जी की दरगाह से लेता आया है, आगे भी यह परंपरा बरकरार रहे। पिछले साल मेला नहीं होने से काफी दुख हुआ था। हालांकि बाबा के 20 हजार भक्त पिछले साल भी दरगाह पर माथा टेकने आए थे। लेकिन इस बार मेले को लेकर लोगों में उमंग हिलकोरें मार रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed