फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   चमलयाल दरगाह पर मेला 27 को

चमलयाल दरगाह पर मेला 27 को

विज्ञापन
चमलयाल दरगाह पर मेला 27 को
रामगढ़ । अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाबा चमलयाल की दरगाह पर चौथा सूफी कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया जाएगा। बाबा के भक्तों ने कहा कि इसमें दूसरे राज्यों के कलाकार शामिल होंगे और बाबा की भक्ति में सूफियाना कलाम पेश करेंगे।
विज्ञापन

बाबा चमलयाल क्लब यूनियन के सुखदेव सिंह (सुखा) सोड़ी, सोनू, गारा राम, अंगरेज पाल, बिल्लू चौधरी, शामा चौधरी ने कहा कि बाबा की दरगाह पर आकर आशीर्वाद लें। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 27 जून को होने वाले मेले की तैयारी अंतिम चरण में। जिला प्रशासन की तरफ से साफ-सफाई एवं रंग-रोगन के लिए सेवादारों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सेवादारों को प्रशासन ने सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के आदेश जारी किए हैं। दग छनी गांव के बुजुर्गों का कहना है कि बाबा को धोखे से मारा गया था। वह धार्मिक विचार के थे। चंबल चमड़ रोग को जड़ से दूर करने के कारण वह जल्द ही दूर तक प्रसिद्ध हो गए। बताया जाता है कि धीरे-धीरे बाबा की मशहूर होते गए और अन्य हकीमों का कारोबार चौपट होने लगा। एक दिन बाबा को चमलयाल गांव से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित गांव सौदोयाली (अब पाकिस्तान में) कुछ शरारती तत्वों ने इलाज के बहाने बुलाया। संदेश मिलते ही बाबा घोड़े पर सवार होकर सौदोयाली गांव चल पड़े। जैसे ही बाबा गांव पहुंचे तो घात लगाकर बैठे शरारती तत्वों ने बाबा जी पर हमला बोलकर उनका सिर काट दिया। बुजुर्गों के अनुसार बाबा का घोड़ा काफी समझदार था। वह बिना सिर के ही बाबा जी को वहां से ले आया। उस वक्त गांव की एक औरत पास के कुएं पर थी। उसने देखा कि बाबा धरती में समा गए। बाबा को धरती में समाते देख घोड़ा भी धरती में समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed