फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   दक्षिणी कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के दौरान शहीद सेना के जवानो को 15 कोर मुख्यालय में दी गई र्श्द्धांजली

दक्षिणी कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के दौरान शहीद सेना के जवानो को 15 कोर मुख्यालय में दी गई र्श्द्धांजली

विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के दौरान शहीद सेना के जवानो को 15 कोर मुख्यालय में दी गई र्श्द्धांजली
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर में 17 और 18 जून को दो अलग-अलग आतंकी वारदातों में शहीद हुए सेना के जवानों को बादामी बाग में स्थित सेना की 15वीं कोर के मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर 15वीं कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर घाटी में तैनात अन्य सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 17 जून को पुलवामा के अरिहाल में आईईडी विस्फोट के दौरान शहीद हवलदार अमरजीत कुमार और नायक अजीत कुमार साहू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें 92 बेस अस्पताल रेफर किया गया, जहां उन्होंने दम तो दिया। शहीद हवलदार अमरजीत कुमार (35) 2005 में सेना में भर्ती हुए थे। वह बिहार के सिवान जिले के दिघावलिया गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। जबकि शहीद नायक अजीत कुमार साहू (27) 2015 में सेना में भर्ती हुए। वो ओडीशा के ढेंकनाल जिले के बजासुआनालो गांव के रहने वाले थे। अब उनके परिवार में उनके माता-पिता हैं।
विज्ञापन

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि शहीद राइफल मैन अनिल कुमार जायसवाल 18 जून को अनंतनाग जिले के मरहामा गांव में मुठभेड़ के दौरान आतंकियों की गोली लगने से घायल हुए थे। सेना के 92 बेस अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। शहीद अनिल (26) 2013 में सेना में भर्ती हुए थे। वह हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के सरोह गांव के रहने वाले थे। अब उसके परिवार में उसकी पत्नी और एक बेटा है। शहीदों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed