फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बांजल में करंट लगने से किशोर की मौत

बांजल में करंट लगने से किशोर की मौत

विज्ञापन
बांजल में करंट लगने से किशोर की मौत
बसोहली। बनी तहसील के बांजल इलाके में 15 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। उसकी पहचान अंकित कुमार निवासी बांजल के रूप मे हुई है। बनी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बांजल गला के पास 33केवी और सिंगल फेस के तार आपस में टकरा गए, जिससे लोगों के घरों में करंट फैल गया। इस दौरान अंकित शर्मा सहित एक अन्य विजय कुमार पुत्र धनु राम को करंट लग गया। अंकित इटका लगने से बेहोश होकर फर्श पर गिर पडा। बेहोश अवस्था में उसे बनी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं, लोगों ने घटना को बिजली विभाग की लापरवाही करार देते हुए राज्यपाल से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस बारे में जब बिजली विभाग के एईई सुनील पंडोह बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। फोरमैन तिलक राज ने हड़बड़ाहट में फोन काट दिया। एईई का कहना था कि फोरमैन ने इस विषय पर रिपोर्ट नहीं दी है। जानकारी मिलते के बाद ही कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के लिए विभागीय लापरवाही जिम्मेदार
घटना के बाद लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने इसके लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि इलाके में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, मगर विभाग ने ढांचे को सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। सरपंच अनीता देवी ने बताया कि पिछले छह माह से बिजली विभाग के जेई और एईई से गांव में खंभे लगाने और लाइन की मरम्मत करने की मांग की जा रही है। जिसे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। तार को पेड़ों से बांधा गया है। मौसम खराब होने पर बिजली सप्ताह भर गुल रहती है। सरपंच और लोगों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगत चार दिन के भीतर ढांचे को सही नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed