फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   उधमपुर शहर के लोग जाम से परेशान

उधमपुर शहर के लोग जाम से परेशान

विज्ञापन
उधमपुर शहर के लोग जाम से परेशान

विज्ञापन
उधमपुर। शहर के बाजार में शुक्रवार को कोर्ट रोड, मुखर्जी बाजार, मेन बाजार और सैला तालाब में दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी और शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसी भी स्थान पर जाम को खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी नजर नहीं आए।

बाजार के अंदर पिछले कुछ महीनों से यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा चुकी है। हर तरफ बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क किए जा रहे हैं और इसी कारण हर रोज जाम की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे के बाद बाजार में यातायात व्यवस्था बुरी तरह से खराब हो गई। कोर्ट रोड में जब एक छोटा लोड कैरियर वाहन सब्जी उतारने के लिए रुका तो देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई। जाम ने इतना ज्यादा गंभीर रूप ले लिया कि दो पहिया वाहनों को भी निकलने का स्थान नहीं मिला। कुछ ऐसी ही स्थिति मुखर्जी बाजार, मेन बाजार, सैला तालाब में भी रही। सुबह से शाम तक इन स्थानों पर कई बार जाम लगा और शहरवासियों के वाहन इसमें फंसे। जब जाम ने गंभीर रूप लिया तो कहीं पर भी पुलिस का एक जवान जाम को खुलवाने का प्रयास करता नजर नहीं आया। शहरवासियों का कहना था कि पुलिस व यातायात विभाग कभी कभार केवल औपचारिकता के लिए कार्रवाई करता है। कभी भी इसको लेकर गंभीरता के साथ काम नहीं किया जा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed