फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farooq abdullah stopped by kashmiri pandits to enter the temple in kashmir

फारूक अब्दुल्ला को कश्मीरी पंडितों के समूह के गुस्से का करना पड़ा सामना, मंदिर में घुसने से रोका

Fri, 14 Jun 2019 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
farooq abdullah stopped by kashmiri pandits to enter the temple in kashmir
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला को कश्मीरी पंडितों के समूह के गुस्से का सामना करना पड़ा। उन्हें श्रीनगर में स्थित जेष्ठा देवी के मंदिर में प्रवेश करने से भी रोका गया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि डॉ. फारूक अब्दुल्ला को कश्मीरी पंडितों के समूह द्वारा घेरा गया है और उनमें से कुछ मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं। जबकि कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जो सेल्फी भी लेती दिखाई दे रही हैं। हालांकि वीडियो कब का है और कहां का है, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि बताया जा रहा है कि देवी मंदिर श्रीनगर का है और डॉ. फारूक को इस गुस्से का सामना वीरवार को करना पड़ा।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो मंदिर में मौजूद कुछ कश्मीरी पंडितों का कहना था कि डॉ. फारूक अब्दुल्ला जैसे नेता कश्मीर और अन्य जगहों पर उनकी दुर्दशा के लिए जिम्मेदार हैं। फारूक जेष्ठा देवी मंदिर में प्रवेश करना चाहते थे, लेकिन उन्हें प्रार्थना के बिना मंदिर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। फारूक ने लोगों को शांत करने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed