{"_id":"5d02b088bdec226dd4042e26","slug":"15604573414-rspura-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणो को योजनाओ का लाभ नही जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणो को योजनाओ का लाभ नही जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। पंचायत राज का पूरा लाभ नहीं मिलने और सरकारी योजनाएं धरातल तक नहीं पहुंचने से गुस्साए पंचायत प्रतिनिधियों ने अब आंदोलन पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। वीरवार को मलिकपुुर पंचायत के सरपंच रमेश कुमार मेशी की अध्यक्षता में गांव में बैठक हुई, जिसमें पंचायती राज को पूरी तरह लागू नहीं किए जाने पर रोष जताया गया।
सरपंच रमेश ने कहा कि गांव में सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं होने पर बिजली विभाग के एईई व एक्सईन को अवगत करवाया जाता है, पर वे अनदेखी करते हैं। इसी प्रकार वर्षों से बुढ़ापा, दिव्यांग व विधावाओं को आवेदन करने पर भी पेंशन नहीं लग पाई है। इसी प्रकार आयुष्मान योजना का कार्ड बना होने पर भी लोगों को सरकारी अस्पताल में इसका लाभ नहीं मिल रहा है। सात माह बीत जाने के बाद भी निर्वाचित सरपंचों व पंचों को विकास कार्यों के लिए फंड नहीं है। बैठक में नायब सरपंच चरणजीत सिंह, पंच संतोष कुमारी, पंच शाम लाल, पंच सरदारी लाल, पंच दलवीर कौर, पंच कमल कुमार, पंच सोहन सिंह, पंच अमरजीत सिंह आदि का कहना है कि सरकार द्वारा बनाई योजनाएं कागजों तक ही सीमित होने के कारण इसका इसका लाभ धरातल तक नहीं मिल रहा। राज्य सरकार को चाहिए कि पंचायती राज को लागू करने के लिए बनीं योजनाओं के लिए फंड जारी करे।