फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   first time 7a side women hockey tournament organised in srinagar

श्रीनगर में पहली बार 7-ए-साइड वुमेंस हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन

Fri, 14 Jun 2019 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
first time 7a side women hockey tournament organised in srinagar
सांकेतिक तस्वीर
श्रीनगर में पहली बार 7-ए-साइड वुमेंस हॉकी टूर्नामेंट (नॉर्थ जोन) आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को इसका आगाज हो गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन कश्मीर हॉकी अकादमी (केएचए) कश्मीर यूनिवर्सिटी और जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के साथ मिलकर करवा रही है।
विज्ञापन


यह टूर्नामेंट कश्मीर के सीनियर हॉकी कोच सरदार परमजीत सिंह की याद में करवाया जा रहा है। पांच दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 14 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें सात टीमें दूसरे राज्य की हैं। इसमें भाग ले रहे खिलाड़ियों का कहना है कि यह एक अच्छा प्रयास है। इससे काफी कुछ सीखने को मिलेगा और कश्मीर को लेकर दूसरे राज्यों में अच्छा सकारात्मक संदेश जाएगा।
विज्ञापन


कश्मीर यूनिवर्सिटी ग्राउंड में में प्रतियोगिता का आगाज हुआ, जिसमें कश्मीर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. निसार अहमद मीर मुख्य अतिथि थे। इसके अलावा खालसा कॉलेज अमृतसर के प्रिंसिपल डॉ. कवलजीत सिंह, गांदरबल के फिजिकल एजुकेशल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. हरतेज सिंह के अलावा अन्य कई हस्तियां मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी की लड़कियों के लिए अच्छा प्रयास
प्रतियोगिता में भाग ले रही खिलाड़ी हदिका ने बताया कि यह पहली बार रियासत के बाहर से टीमें यहां हॉकी खेलने पहुंची हैं। क्रिकेट और फुटबाल के लिए खिलाड़ी आते रहे हैं, लेकिन हॉकी में यहां लड़कियों के लिए पहला और अच्छा प्रयास है। बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

वहीं दिल्ली से आए खिलाड़ी राजू रनवा ने बताया कि पहली बार कश्मीर में एंट्री मिली है। काफी अच्छा लग रहा है। यहां आकर अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। अगर नेगेटिविटी को एक तरफ रखें तो जिस तरह से खेल का माहौल बन रहा है, यह काफी अच्छा लग रहा है। राजू ने कहा कि हो सकता है हमारे साथ खेलकर यहां की लड़कियां बहुत आगे निकल जाएं। खेल ही एक मात्र ऐसी चीज है कि जो खुद की मेहनत से कोई स्टार बना सकता है।


चार साल ट्रेनिंग के बाद इस टूर्नामेंट में होगा आकलन
प्रतियोगिता के आयोजक हरविंदर सिंह ने कहा कि चार साल से लड़कियों को कश्मीर हॉकी अकादमी में ट्रेन दिया जा रहा था। अब इस टूर्नामेंट में देखा जाएगा लड़कियाें कितना सीखा है। उसका आंकलन इस प्रतियोगिता में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता से कश्मीर की बच्चियों को एक्सपोजर मिलेगा। बाहर के खिलाड़ियों के साथ खेलकर कुछ सीखेंगी। सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सात टीमें राज्य से बाहर दिल्ली, लुधियाना, अमृतसर और छतीसगढ़ से भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed