फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   एकजुटता से करें समाज की भलाई

एकजुटता से करें समाज की भलाई

विज्ञापन
एकजुटता से करें समाज की भलाई
ज्यौड़ियां। खौड़ कस्बे में वीरवार को सैनिक समाज सभा खौड़ इकाई ने मासिक बैठक की। इस दौरान समाज के सभा के लोगों से समाज की भलाई के लिए एकजुटता से काम करने का आह्वान किया गया। बैठक में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सभा से जोड़ने पर भी जोड़ दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभा के प्रधान सुबेदार मेजर फरजूल सिंह भाऊ और उपप्रधान सेना निवृत्त सूबेदार मेजर सुखदेव सिंह मन्हास ने कहा कि हमारी सभा कई तरह से जरूरतमंदों की मदद कर रही है। गरीब लोगों की बेटियों की शादी में राशन उपलब्ध करवाता है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित करती है। किसी की सरकारी दफ्तरों में सुनवाई नहीं होती है, तो हम मदद को आगे आते हैं। भाऊ ने सभा का जब गठन किया था तो हमने प्रण लिया था कि एकजुट हो कर सभी लोग चलेंगे। समाज की भलाई करेंगे। इस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी और भी लोगों को सभा में जोड़ने की जरूरत है। अभी समाज की कई चुनौतियों से लड़ना है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सभा कि तरफ से क्षेत्र में नशे को खत्म करने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं को नशे से दूर रह सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर सूबेदार गुलबदन सिंह भाऊ, कुलदीप सिंह, हवलदार शमशेर सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed