फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पहले मुआवजा दो, फिर काम शुरू किया जाए

पहले मुआवजा दो, फिर काम शुरू किया जाए

विज्ञापन
पहले मुआवजा दो, फिर काम शुरू किया जाए
मीरां साहिब। गांव कोटली मिया फत्ता के किसान व ग्रामीण कृषि भूमि व रिहायशी क्षेत्र में बिना मुआवजा दिए जेसीबी लगाने पर भड़क गए। उन्होंने सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर जल्द मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण खेतीबाड़ी पर ही निर्भर हैं। अगर भूमि ही नहीं रहेगी तो परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो जाएगा। राज्य सरकार द्वारा कृषि योग्य भूमि की कीमत बहुत कम दी जा रही थी। इस पर जिलाधीश व प्रशासनिक अधिकारियो ने इसकी बढ़ोतरी का आश्वासन दिया था। मगर अब बिना मुआवजा दिए ही रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा, जोकि गलत है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी सुभाष दषगोत्रा, अमर नाथ, जगदीश राज व पवन कुमार ने बताया कि बिना मुआवजा दिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे एसडीएम आरएस पुरा जगदीश सिंह, एसडीपीओ आरएस पुरा सौरभ पराशर ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें आश्वासन देकर शांत करवाया। इसके बाद फिर कार्य आरंभ करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed