फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   कर्म सिंह बने प्रधान

कर्म सिंह बने प्रधान

विज्ञापन
कर्म सिंह बने प्रधान
मीरां साहिब। कुल्लियां के कुमार पैलस में मीरां साहिब ब्लाक के पंचों की एक बैठक हुई। इसमें सर्वसहमति से पंच कर्मजीत सिंह को मीरां साहिब ब्लाक पंचायत पंच एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। नवनिर्वाचित प्रधान ने कहा कि ब्लाक के पंचों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे सही ढंग और सभी के सहयोग से निभाएंगे। हर पंचायत में सरपंचों द्वारा वार्डों में विकास कार्य करवाने के दौरान पंचों की अनदेखी की जाती है, जिस कारण मीरां साहिब ब्लाक पंचायत पंच एसोसिएशन का गठन किया गया है ताकि पंच भी अपने वार्ड में विकास करवा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण ग्रामीण क्षेत्र में उस प्रकार विकास कार्य नहीं हो रहे हैं, जिस प्रकार होने चाहिए। वहीं, सरपंचों व पंचों के वेतन में बढ़ोतरी और थ्री टियर सिस्टम लागू करने की मांग की, ताकि ग्रामीणों की बेहतरी हो सके। इस दौरान जगदीश राज, उपप्रधान कुलदीप सिंह को वरिष्ठ उप प्रधान, बोधराज उप प्रधान, ओम प्रकाश खजूरिया महासचिव, सचिव शाम लाल, संयुक्त सचिव ममता मल्होत्रा, चीफ आर्गनाइजर हरभजन सिंह, सलाहकार मधुबाला, कैशियर जीएल जनूूआ व सुरजीत कुमार को चेयरमैन बनाया गया। बैठक में पंच पीपी सिंह, नीलम शर्मा, सुरेश शर्मा, सुशील शर्मा, राजेेेश कुमार सहित के कई पंच व नायब सरपंच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed