{"_id":"5c12b50b42c7925cce6633c0","slug":"15447299065-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियंत्रण रेखा पार कर पी ओ के पहुंचे मानसिक रोगी का उस पार से आया विडियो परिजन सुरक्षित वासी के लिए भारत पाकिस्तान से लगा रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियंत्रण रेखा पार कर पी ओ के पहुंचे मानसिक रोगी का उस पार से आया विडियो परिजन सुरक्षित वासी के लिए भारत पाकिस्तान से लगा रहे हैं
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। दो दिन पहले नियंत्रण रेखा से सटे जलास गांव से लापता हुए एक मानसिक रोगी का पीओके में होने वीडियो सऊदी अरब के रास्ते जिले में पहुंचा है। इसके बाद उसके परिजनों को उसके जिंदा होने का पता चला है। अब वे गुहार लगा रहे हैं कि उनके बेटे को सही सलामत घर भेजा जाए।
पुलिस के अनुसार गांव जलास निवासी मीर हुसैन का पुत्र मोहम्मद इलियास (42) मानसिक रोग से पीड़ित है। वह मंगलवार शाम चार बजे लापता हो गया। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश करने के बाद पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच बुधवार शाम को सऊदी अरब के रास्ते एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मेंढर तहसील के उस पार पीओके के गांव मंडोल का एक दुकानदार इलियास का पहचान पत्र दिखाते हुए पहाड़ी भाषा में बोल रहा है कि यह व्यक्ति इस तरफ आ गया है। इसकी दिमागी हालत सही नहीं है। इसके पास पुंछ का पहचान पत्र है। मैं मंडोल से बोल रहा हूं। हमारा जिला हजीरा है। हम इसको सेड़ा पुलिस चौकी पर ले जा रहे हैं ताकि यह किसी गलत हाथों में न पड़ जाए। उसके बारे में इसके परिजनों को पता चल जाए। यह वीडियो अन्य लोगों के साथ ही इलियास के परिजनों के पास पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी देकर उसे वापस लाने की मांग कर रहे हैं।
इलियास की मां शमीम अख्तर और भाई इम्तियाज अहमद इलियास के घर लोटाने की गुहार लगा रहे हैं। इलियास के दो बच्चे 11 साल की बेटी और 9 साल का बेटा है। हम पाकिस्तान से इन बच्चों का वास्ता देकर गुहार लगाते हैं कि वह इलियास के साथ किसी प्रकार की ज्यादती न करें उसे तो यह भी पता नहीं होगा कि वो हिंदुस्तान में है या पाकिस्तान में।