{"_id":"5c116372bdec2241852c5999","slug":"154464348216-katra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैरों घाटी सहित भवन में बर्फवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैरों घाटी सहित भवन में बर्फवारी
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णो देवी भवन, भैरो घाटी में बर्फबारी
पेड़-पौधे और पहाड़ियों पर जमी बर्फ, हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
कटड़ा। धर्मनगरी में बुधवार को भवन, भैरो घाटी और सांझी छत्त मार्ग पर फाहे बरसे। इससे विहंगम नजारा बन गया है। भवन मार्ग बर्फ से ढंक गए हैं, तो पेड़-पौधे और पहाड़ियों पर जमी बर्फ देखते बन रही है। दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं ने बर्फबारी का जमकर आनंद लिया। वहीं मौसम के खराब होने पर हेलीकाप्टर सेवा को कुछ उड़ानों के बाद रोकना पड़ा।
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कानपुर से आए रोहित यादव, रमैया कुमार, सोनी यादव व प्रीती ने बताया कि हम हर साल दिसंबर के महीने में माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। इस बार हमने बर्फबारी का खूब आनंद उठाया। भवन में चार से छह इंच बर्फबारी, जबकि भैरो घाटी में आठ से नौ इंच बर्फ पड़ी है।
उधर, मौसम के खराब होने से भवन पर ठंड काफी बढ़ गई है। इसकी वजह से कंबल स्टोर के बाहर बड़ी संख्या में यात्रियों को कतार में देखा गया।