{"_id":"5c058c8fbdec22419c5f12e3","slug":"154386757717-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में पंचायत चुनाव के लिए आज आखिरी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में पंचायत चुनाव के लिए आज आखिरी मतदान
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। सोमवार को जिले में पंचायत चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के मतदान के लिए मतदान कर्मचारी, मतपेटियों और अन्य सामग्री के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किए गए। वे मंगलवार को जिले के मेंढर ब्लाक में होने वाले सातवें एवं जिले में अंतिम चरण के मतदान में मतदान करवाएंगे। जिले में सातवें चरण के मदतान को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
मेंढर में आमतौर पर हर चुनाव में हिंसक झड़पें होती रही हैं। पुंछ जिले में मेंढर ब्लाक सबसे बड़ा ब्लॉक है। यहां पर सबसे अधिक 42 पंचायतें हैं, जिनमें 42 सरपंचों और 352 पंचों के लिए मतदान होना है। इनमें से कई पंचायतें काफी दूरदराज पहाड़ों पर स्थित हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध कर रखें हैं, ताकि लोग शांति से बेखौफ होकर मतदान कर अपने प्रतिनिधियों को चुन सकें। सातवें चरण के मतदान के लिए सोमवार को मेंढर कस्बे में स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में दिन भर मतदान समग्री का वितरण किया जाता रहा। वहां पर सुबह से देर शाम तक मतदान करवाने वाले कर्मचारी एवं सुरक्षाकर्मी मतदान सामग्री को प्राप्त कर अपने-अपने मतदान केंद्रों की तरफ जाते नजर आ रहे थे।