{"_id":"5bfaf937bdec2241585f30fb","slug":"154317450116-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलरोड पर वाहनों की दोतरफा आवाजाही के लिए बर्फ हटाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलरोड पर वाहनों की दोतरफा आवाजाही के लिए बर्फ हटाने का काम शुरू
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। राजोरी और पुंछ जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड पर पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग की तरफ से वाहनों की आवाजाही को सुनिश्चित बनाने के लिए रविवार को बर्फ हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया। दिन भर मशीनें बर्फ हटाने के माम में लगी रहीं।
बफलियाज की तरफ से पीर की गली तक सड़क किनारे बिछी बर्फ की मोटी चादर को हटाने के लिए आधुनिक स्नोकटर और स्नो फ्लोअर मशीनों का प्रयोग किया जा हरा है। देर शाम तक पुंछ जिले की तरफ से पीर की गली तक मुगलरोड को दोतरफा वाहनों की आवाजाही के योग्य बना दिया गया था।
गौरतलब है कि इस महीने भारी बर्फबारी के कारण मुगलरोड दो बार वाहनों की आवाजाही के लिए बंद की गई थी। पिछले हफ्ते मुगलरोड को एक तरफ से वाहनों के लिए खोला गया था। इसके बाद एक दिन कश्मीर की तरफ से तो एक दिन पुंछ की तरफ से वाहनों को छोड़ा जा रहा है। एक हफ्ते से लगातार मौसम साफ रहने से मार्ग पर गिरी बर्फ को साफ कर उसे चौड़ा करने के अभियान को अंजाम दिया गया है, ताकि मार्ग से आसानी से दोतरफा वाहनों की आवाजाही हो सके। बर्फबारी के बाद अब जिले से कई लोग पीर की गली में मौज मस्ती करने के लिए भी जाने लगे हैं। ऐसे में एक दिन इस तरफ से वाहनों की आवाजाही बंद होने से पीर की गली तक पिकनिक मनाने के लिए जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दो तरफा वाहनों के चलने योग्य बना दिए जाने से पीर की गली तक जाने वाले लोगों को भी आसानी होगी।