फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मुगल रोड पर चोथे दिन भी फंसे रहे सैंकड़ों ट्रक,पी डब्लयू डी मैकैनिकल विंग ने शुरू किया बर्फ हटाने का काम,पहले दिन 19 किलो मीटर स

मुगल रोड पर चोथे दिन भी फंसे रहे सैंकड़ों ट्रक,पी डब्लयू डी मैकैनिकल विंग ने शुरू किया बर्फ हटाने का काम,पहले दिन 19 किलो मीटर स

Mon, 05 Nov 2018 01:57 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
मुगल रोड पर चोथे दिन भी फंसे रहे सैंकड़ों ट्रक,पी डब्लयू डी मैकैनिकल विंग ने शुरू किया बर्फ हटाने का काम,पहले दिन 19 किलो मीटर स
पुंछ। रविवार को चौथे दिन भी पुंछ एवं राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड पर सैकड़ों ट्रक बर्फ में फंसे रहे। हालांकि मौसम साफ होने के चलते मुगलरोड की देखरेख में लगे पीडब्लयूडी मेकेनिकल विंग ने बफलियाज की तरफ से बर्फ हटाने का काम शुरू किया। देरशाम तक काम जारी रहा। विभाग ने मुगलरोड से करीब 19 किलो मीटर तक बर्फ हटा कर सुरनकोट की तरफ से 35 किलोमीटर तक के मार्ग को वाहनों के चलने योग्य बना दिया, परंतु बर्फ काफी अधिक होने के कारण बर्फ हटाने वाली मशीन रास्ते में फंसे ट्रकों तक नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन

रविवार को तीन दिनों के बाद जिले में मौसम साफ होने के साथ ही बर्फबारी और बारिश बंद हो गई। इससे पिछले तीन दिन से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच पिछले चार दिन से भारी बर्फबारी के कारण बंद मुगलरोड में चार दिन से फंसे सैकड़ों ट्रकों को निकालने एवं मार्ग को यातायात के लिए खोलने हेतु सुबह तड़के पीडब्लयूडी मेकेनिकल विंग के असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर कमल ज्योति शर्मा और जूनियर इंजीनियर गगन दीप सिंह की देखरेख में सुरनकोट तहसील के पनाड़ पुल से मुगलरोड पर गिरी बर्फ को हटाने के लिए जेसीबी, स्नोप्लोअर और बुलडोजरों से अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि मुगलरोड पर छत्तापानी पुल से आगे पीर की गली तक चार से सढ़े चार फुट तक बर्फ पड़ी हुई है। पीडब्लयूडी मेकेनिकल विंग के अधिकारियों का कहना है कि आज हमारी मशीनें मुगलरोड पर बर्फ में फंसे ट्रकों तक नहीं पहुंच पाई है। अगर मौसम साफ रहा तो मशीनें कल फंसे हुए ट्रकों तक पहुंच कर उन्हें बर्फ से निकाल कर सड़क को बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर चार दिनों से ट्रकों के बर्फ में फंसे होने के कारण उनके चालक बुरी तरह परेशान हैं। हालांकि उन्हें सेना और पुलिस ने सुरक्षित निकाला लिया था। वे यातायात बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed