फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मंडी तैहसील में रीछ हमले में ग्रामीण घायल,हालत नाजुक जी एम सी रैफर

मंडी तैहसील में रीछ हमले में ग्रामीण घायल,हालत नाजुक जी एम सी रैफर

Thu, 04 Oct 2018 12:41 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
मंडी तैहसील में रीछ हमले में ग्रामीण घायल,हालत नाजुक जी एम सी रैफर
पुंछ। बुधवार को दोपहर बाद जिले की मंडी तहसील के लोरन इलाके में मवेशियों को चराते समय भालू ने वहां मौजूद ग्रामीण पर अचालक हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पुंछ लाए जाने पर डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। ग्रामीण इतनी बुरी तरह घायल है कि उसे डाक्टरों ने डेढ़ सौ टांके लगाए हैं। पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल से उसे और बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान अब्दुल गनी (52) पुत्र रहमान शेख निवासी गांव साथरा तहसील मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर बाद जिले की मंडी तहसील के लोरन क्षेत्र बटल कोट डोक में उस समय पेश आई, जब अब्दुल गनी अपनी भेड़ बकरियां चरा रहा था। अचानक एक भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने उसके सिर, पीठ और हाथों पर काट खाया है। ग्रामीण के शोर मचाने पर वहां से काफी दूर बकरियां चरा रहे उसके अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और पत्थरों से हमला कर भालू को वहां से भगाया। वे घायल को उठा कर लोरन प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले गए, जहां पर उसकी मरहम पट्टी कर उसे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल भेजा गया। उसे 150 से अधिक टांके लगाए गए हैं। भालू के हमले से उसके सिर में गहरे जख्म हुए हैं। ऐसे में और बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन


लोरन से पुंछ लाने के लिए एंबुलेंस चालक पर 1000 रुपये लेने का आरोप
भालू के हमले में घायल अब्दुल गनी को लोरन से पुंछ जिला अस्पताल तक लाने वाले एंबुलेंस चालक पर उसके परिजनों व साथियों ने करीब एक हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। इससे नाराज पीड़ित के भाइयों मोहम्मद रशीद और अब्दुल अजीज का कहना था कि सरकार बार-बार गरीबों को मुफ्त एंबुलेंस सुविधा देने की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसके कोई मायने नहीं हैं। अक्सर एंबुलेंस चालक घायलों को जिला अस्पताल ले जाने के लिए पैसे मांगते हैं। उनके साथ भी यही हुआ। गरीब लोगों से एंबुलेंस के पैसे लेना अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----बयान-----
मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि लोरन से पुंछ जिला अस्पताल तक लाने में घायल के परिजनों से पैसे लिए गए हैं। यदि ऐसा हुआ है तो घायल को पैसे लौटा दिए जाएंगे। घायल को पुंछ से जीएमसी जम्मू भेजने के लिए मुफ्त एंबुलेंस प्रदान की गई है।
-डॉ. गुलाम अहमद मीर, सुपरिंटेंडेंट, राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed