{"_id":"5ba3fa06867a557ec232d632","slug":"153747301110-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पी एच ई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर निकाली रैली निकाली दी गिरफतारियां,कहा मांगें पूरी न हुई तो निकाय और पंचायत चुनावों का बहिष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पी एच ई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर निकाली रैली निकाली दी गिरफतारियां,कहा मांगें पूरी न हुई तो निकाय और पंचायत चुनावों का बहिष
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं होने पर पीएचई वर्कर्स ने दी गिरफ्तारी
रोष रैली निकाल कर किया प्रदर्शन, निकाय और पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ। वीरवार को पिछले 15 दिन से हड़ताल कर रहे पीएचई विभाग के दिहाड़ीदार, नीडबेस, सीपी वर्कर्स और आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स दिहाड़ीदार कर्मचारियों ने मांगों को पूरा न किए जाने पर नगर में रोष रैली और गिरफ्तारियां दी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों को पूरा न किया गया तो वे निकाय और पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि वे न तो खुद वोट डालेंगे और न अपने किसी रिश्तेदार एवं पड़ोसी को ही वोट डालने देंगे।
वीरवार को मोहल्ला डूंगस स्थित पीएचई मेकेनिकल सब डिवीजन प्रांगण में पीएचई आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स और सीपी वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में विभाग में एक दशक से अधिक समय से तैनात दिहाड़ीदार कर्मचारी एकत्र हुए। उन्होंने पिछले नौ माह का बकाया वेतन जारी करने और एसआरओ 520 में स्थायी नौकरी दिए जाने की मांग की। रैली विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई जब पुंछ किला चौराहे पर पहुंची, तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के मना करने पर भी सड़क जाम कर यातायात बाधित करते हुए गिरफ्तारियां दीं। पुलिस ने तनवीर अहमद, मकबूल हुसैन सहित दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां से बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद, संजय दत्ता, बलविंदर कुमार, प्रदीप कुमार, अश्वनी शर्मा, सुशील कुमार, मोहमद बशीर, ऋषी दत्ता, अनूप कुमार, रविंदर सिंह, मकबूल हुसैन आदि मौजूद रहे।