{"_id":"5ba3f9fc867a55787b0279da","slug":"15374730012-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस के प्रदेश एंव जिला पदाधिकारियों के चुनाव सम्मपन,ईद्रीस गनेई बने जिला युवा प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस के प्रदेश एंव जिला पदाधिकारियों के चुनाव सम्मपन,ईद्रीस गनेई बने जिला युवा प्रधान
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इद्रीस बने जिला युवा कांग्रेस प्रधान
पुंछ। जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के युवा संगठन प्रदेश यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और जिला पदाधिकारियों के लिए चुनाव हुए। इसमें जिले भर से सदस्यों ने भाग लिया और प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के अपने पसंद के प्रत्याशियों के हक में मतदान किया। देर रात को सुरनकोट कस्बे में मतों की गणना की गई। इसमें इद्रीस गनेई जिला युवा कांग्रेस प्रधान के तौर पर विजयी घोषित हुए।
सरफराज चौधरी जिला महासचिव पद बनेपर विजयी हुए, जबकि आसिफ बज्जर सुरनकोट विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर विजयी हुए। वीरवार सुबह दस बजे से नगर स्थित डाक बंगला में युवा कांग्रेस के चुनावों के लिए मतदान शुरू हुआ। इसमें कुल 555 सदस्यों में से 258 ने अपने मत का प्रयोग किया। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अभिनव शर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले सदस्यता अभियान चलाया गया था। पुंछ जिले में हवेली और मेंढर विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया गया है। ब्यूरो