{"_id":"5b9d6731867a557fe2536ca1","slug":"15370422086-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गागडियां में आसमानी बिजली गिरने से दो बच्चे घायल,एक गाय की मोत,मकान भी हुआ क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गागडियां में आसमानी बिजली गिरने से दो बच्चे घायल,एक गाय की मोत,मकान भी हुआ क्षतिग्रस्त
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिरने से भाई-बहन घायल, गाय की मौत
मंडी तहसील के गगड़ियां का मामला, मकान भी हुआ क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ। मंडी तहसील के गगड़ियां में शनिवार देर शाम बिजली गिरने से भाई-बहन घायल हो गए, जबकि उनकी एक गाय की मौके पर ही मोत हो गई। मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शनिवार को सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश जारी थी। देर शाम करीब पौने छह बजे अचानक मुश्ताक अहमद के मकान पर बिजली गिरी। इससे दूसरी मंजिल के बरामदे में पढ़ाई कर रहे भाई-बहन नईम अहमद(15) और आशिया परवीन(13) घायल होकर नीचे जा गिरे। मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं मकान की निचली मंजिल में पशुशाला में बंधी एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। मुश्ताक अहमद ने बताया कि उन्होंने घायल बच्चों को उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों के एक्सरे और अन्य उपचार के लिए पुंछ भेजा गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार दोनों बच्चे खतरे से बाहर हैं।