{"_id":"5b69fad14f1c1b827d8b7363","slug":"15336721378-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से सुरनकोट में एक कच्चे मकान की छत गिरी परिवार सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से सुरनकोट में एक कच्चे मकान की छत गिरी परिवार सुरक्षित
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुंछ। बारिश से सुरनकोट तहसील में एक कच्चे मकान की छत गिर गई। इस दौरान परिवार सुरक्षित बच गया।
जानकारी के अनुसार दोपहर के समय जिले की सुरनकोट तहसील के गांव कल्लर कटल निवासी जाहीर अहमद पुत्र शौकत अली के कच्चे मकान की छत का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। इससे मकान में रखा सामान मलबे के नीचे दब गया। जिस समय यह हादसा पेश आया उस समय जाहिर का परिवार पड़ोस में किसी के घर गया था। इस कारण परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। हादसे को लेकर गांव कल्लर कटल के लोगों का कहना है कि प्रशासन को पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता देनी चाहिए, क्योंकि पीड़ित परिवार काफी गरीब है और वह अपने मकान का पुनर्निर्माण नहीं करा सकता है।