{"_id":"5b37d6914f1c1b8c278b898d","slug":"153038606510-samba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी वस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी वस
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सांबा। जिले के पैंठी के निकट एक नाले में अचानक बढ़े पानी के तेज बहाव में एक मिनी बस बह गई। हालांकि इससे पहले चालक ने सूझबूझ दिखाई और यात्रियों को तेजी से बाहर निकालकर ऊंचे स्थान पर ले गया। इस तरह से यात्री बाल-बाल बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया।
सुंब से सांबा मार्ग पर कई नाले पड़ते हैं जहां पुल नहीं बना है और वाहन को नाले के पानी के अंदर से होकर निकालना पड़ता है। शनिवार की दोपहर में मिनी बस न. जेके 14वी 5762 सुंब से सांबा की ओर जा रही थी। इस बीचै पैंठी के निकट पुल्ला खड में जैसे ही बस पहुंची तो नाले में पानी का तेज बहाव आ गया। बस में करीब 15 यात्री सवार थे। चालक दलबीर सिंह ने पानी के तेज बहाव को देखते हुए सूझबूझ दिखाई और बस को जल्दी से रोक कर आनन-फानन में सभी यात्रियों को उतार दिया व स्वयं भी नीचे उतर कर सुरक्षित स्थान की ओर यात्रियों को लेकर निकल गया। पानी के तेज बहाव के कारण मिनी बस काफी दूर तक बहती चली गई।
नाले में मिनी बस के बहने की सूचना आसपास के क्षेत्र में पहुंच गई और मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए व यात्रियों के बारे में जानकारी एकत्रित करने लगे। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस के जबान एवं सिविल डिफेंस के सदस्य भी पहुंच गए। उन्होंने क्रेन की मदद से मिनी बस को नाले से बाहर निकाला।
विज्ञापन
यात्रियों के अनुसार नाले का पानी काफी तेजी के साथ आ रहा था। चालक व यात्रियों की होशियारी के चलते एक गंभीर हादसा टल गया।