{"_id":"5adf900f4f1c1b60098b6599","slug":"15246008484-reasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से फटे एक साथ तीन गैस सिलेंड़र,भारी नुक्सान।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से फटे एक साथ तीन गैस सिलेंड़र,भारी नुक्सान।
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। एक के बाद एक हुए तीन धमाकों से स्थानीय सब्जी मंडी दहल उठी। सब्जी मंडी में बने एक कमरे में आग लगने से तीन रसोई गैस सिलेंडर फट गए। धमकों की आवाज सुनकर दुकानदार दहशत में आ गए। कुछ देर के लिए उन्हें समझ में नहीं आया कि यहां क्या हुआ है। कमरे में रखा सारा सामान आग में जलकर राख हो गया है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कमरे में कोई नहीं था।
सब्जी मंडी में बने इस पुराने कमरे में गौरी देवी रहती है। वह रेहड़ी फड़ी लगाकर अपना गुजारा करती है। उसके कमरे में कई दुकानदारों ने भी अपना सामान रखा होता है। कुछ रेहड़ी फड़ी वाले भी शाम को वहां अपना सामान रखकर घर चलते जाते हैं। मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब एक दुकानदार के कर्मचारी ने कमरे में कुछ बनाने के लिए गैस जलाई। उसके बाहर जाने के बाद अचानक सिलेंडर में आग लग गई। लौटने पर उस ने पाया कि आग काफी फैल चुकी है। आग ने पास ही पड़े अन्य गैस सिलेंडरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता कि एक गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका होने से आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। उन्होंने दुकानों के बाहर रखा अपना सामान समेटने के साथ ही दुुकानों को बंद कर दिया। इसी दौरान दो और गैस सिलेंडर फट गए। इससे स्थानीय दुकानदार दहशत में आ गए कि कहीं आग और भीषण न हो जाए।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ अश्विनी शर्मा ने वहां पर इकट्ठा हुई भीड़ को हटाया। अग्निशमन वाहन के मौके पर आने पर आग को बुझाने का कार्य शुरू किया गया। जब तक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। वही देर शाम तक घटनास्थल पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। दुकानदार मदन लाल का वहां बाहर रखा हुआ भी सामान जल गया।
विज्ञापन
तिरपाल न गिरता तो कई दुकानों में लग जाती आग
रियासी। सब्जी मंडी में आग के दौरान अगर एक तिरपाल नहीं टूटता तो अन्य दुकानों को भी यह चपेट में ले लेती। सब्जी मंडी मेें स्थित कमरे में आग से अन्य दुुकानदारों को नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन आग की चिंगारियां उन दुकानों तक पहुंच गई थी। मंडी के दुकानदारों ने छांव के लिए तिरपाल लगाए थे। सिलेंडर फटने से उससे निकली हुई चिंगारियां तिरपाल पर भी गिरी थीं। लोगों के अनुसार बिल्कुल सामने हुए धमाकों से भीषण आग के पास जाना नामुमकिन था। इस दौरान तिरपाल में भी आग लग गई, उसको बुझाने के लिए प्रयास शुरू किए गए। इसी दौरान तिरपाल के साथ बंधे एक रस्से में आग लग गई। इससे वह टूट गया और तिरपाल उसी तरफ गिर गया जहां पर आग लगी हुई थी। अगर तिरपाल गिरता नहीं, तो आग दुकानों के भीतर भी जा सकता थी।
मोबाइल में कैद करते रहे आग के गुबार को
रियासी। मंगलवार दोपहर को सब्जी मंडी में लगी भीषण आग के दौरान मौके पर अच्छी खासी भीड़ जुट गई थी। सबसे बड़ी बात यह रही कि मौके पर उपस्थित लोगों की इस भीड़ में शामिल ज्यादातर लोग अपने मोबाइल फोन से फोटो खींचने में लगे रहे। धमाके की आवाज सुनने के बाद थोड़ी देर के लिए भीड़ इधर उधर हुई, लेकिन इसके बाद जब धमाके रुके तो लोग फिर से मौके पर जुट गई। इसके चलते आग को बुझाने में कर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।